Tourist Places

मध्य प्रदेश में घूमने के 10 सर्वश्रेष्ठ पर्यटन स्थल

Share it's Free

मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल: भारत देश का हृदय कहा जाने वाला मध्य प्रदेश अपने पर्यटन स्थलों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यहां की ऐतिहासिक स्मारक, मस्जिद, मंदिर, किले और महल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। पर्यटकों के लिए मध्य प्रदेश की यात्रा करना किसी सपने से कम नहीं होगा। इसमें कई राष्ट्रीय उद्यान और वन्य जीव सरल स्थल भी शामिल है जो वनस्पतियों और जीवो की कई संकटग्रस्त प्रजातियों का घर है।

मध्य प्रदेश देश के मध्य (बीच) में स्थित एक राज्य है। यही कारण रहा है कि भारत या दुनिया में कहीं से भी आने वाले पर्यटकों के लिए एमपी(MP) आना बहुत आसान है। आपको हम मध्य प्रदेश के 10 बेहतरीन पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे जहां आप एक बार जाएंगे तो बार-बार जाना पसंद करेंगे।

अगर आप मध्य प्रदेश घूमने जा रहे हैं और मध्य प्रदेश के पर्यटक स्थल के बारे में जानना चाहते हैं, तो आप इस लेख को जरूर पढ़ें, जहां हम आपको मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल से परिचित कराएंगे।

1.इंदौर

इंदौर मध्य प्रदेश का सबसे ज्यादा भीड़भाड़ वाले शहर में से एक है, जो राज्य की राजधानी भोपाल से 190 किमी दूर दक्षिणी सीमा पर स्थित है। मोदी सरकार द्वारा चलाया गया स्वच्छ भारत मिशन के तहत इंदौर लगातार 4 वर्षों से भारत के सबसे स्वच्छ शहर में से नंबर एक राज्य होने का दर्जा प्राप्त किया है।

इतना ही नहीं इंदौर फूड कैपिटल और मिनी मुंबई टूरिस्ट डेस्टिनेशन के नाम से भी प्रसिद्ध है। ऐसा माना जाता है कि 18वीं शताब्दी में इस शहर में भगवान इंद्र का एक सुंदर मंदिर था, जिसे देखकर ब्रिटिश शासन ने इस शहर का नाम इंदौर रख दिया।

अगर आप इंदौर घूमने आने चाहते हैं तो आपको एक से बढ़कर एक ऐतिहासिक इमारत धार्मिक स्थल और जिले मिलेंगे और यहां का खाना पूरे मध्य प्रदेश में सबसे मशहूर है।

2.खजुराहो

खजुराहो भारत के बीच में स्थित मध्य प्रदेश का एक बेहद खास शहर और पर्यटन स्थल है, जो अपने प्राचीन मंदिरों के लिए देश दुनिया में मशहूर है। मध्य प्रदेश में कामसूत्र की जिज्ञासु भूमि ने पूरी दुनिया के पर्यटकों को अपने तरफ खींचा है। छतरपुर जिले का यह एक छोटा सा गांव है जो पुराने स्मारकों के अच्छे सेट के लिए जाना जाता है, जिसने यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की सूची में अपना खास स्थान बनाया है। खजुराहो में हिंदू और जैन मंदिरों का एक बहुत बड़ा समूह है जिसके लिए वह प्रसिद्ध है।

3.पचमढ़ी

पचमढ़ी भारत के मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में स्थित है, एक बेहद ही खूबसूरत हिल स्टेशन है।
पचमढ़ी अपनी खूबसूरती के लिए देश-विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है यहां पर वह सब कुछ है जो एक पर्यटक देखना पसंद करता है, जैसे इसके वादियों में शांति, खिलते पहाड़, सदाबहार हरियाली, बहते छरने, चांदी के झरने, रंगीन घटाएं इसके अलावा आपको बहुत सी खूबसूरत वस्तुएं देखने को मिलेंगे। पचमढ़ी अन्य जितने हिल स्टेशन है उन सब की तुलना में बहुत सस्ता है। सतपुड़ा की पहाड़ियों में स्थित इस पर्यटन स्थल को छोटा कश्मीर के नाम से भी जाना जाता है।

मध्य प्रदेश के 10 बेहतरीन पर्यटन स्थल

4.ग्वालियर

ग्वालियर शहर जिसको भारत देश के ज्यादातर राज्य में इस शहर के बारे में किताबों में पढ़ाया जाता है। यह मध्य प्रदेश के एक प्रसिद्ध शहरों में से आता है। यह शहर अपने आप में ही एक विशेषता बतलाती है, इसी शहर में वीण वादक तानसेन का जन्म हुआ था, यहीं पर उनका कब्र भी है, इस शहर का निर्माण राजा सूरजसेन ने करवाया था। इस ऐतिहासिक शहर की खूबसूरती आकर्षक स्मारक, महल और मंदिरों की जितनी सराहना की जाए कम है। मस्जिदों, चट्टानों, मंदिर और मूर्ति कला संरचनाओं ने शानदार वास्तु शिल्प कार्य किया गया है।

5.कान्हा राष्ट्रीय उद्यान, मंडला

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश में स्थित यह भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान है, जो राष्ट्रीय पशु बाघ और ऐसे कई जंगली जानवरों के लिए प्रसिद्ध है। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश का मंडला जिले में स्थित है, जो अपने प्राकृतिक सुंदरता से यहां आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करता है।

कान्हा राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना 1955 में हुई थी और तब से यहां कई प्रकार के प्रजातियां के जीव को संरक्षित किया गया है।कान्हा राष्ट्रीय उद्यान को 1974 में प्रोजेक्ट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत लाया गया था राष्ट्रीय उद्यान 1940 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है।

एशिया के सबसे अच्छे पार्कों में से एक माने जाने वाला इस चिड़ियाघर में बड़े स्तनधारी की 22 प्रजातियां वन्य जीवों की 300 से अधिक प्रजातियां और विविध पंछी की प्रजातियो का घर है।

7.ओंकारेश्वर

ओंकारेश्वर मंदिर नर्मदा और कावेरी नदियों के संगम पर स्थित है। ओम शब्द नाम दो पवित्र हिंदू नदी के जल के विलय के कारण पड़ा है। इसको ओंकार शब्द से लिया गया है जो भगवान शिव का नाम है। मांधाता दीप ओंकारेश्वर को 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक माना जाता है जिसे देखने के लिए हर साल हजारों भक्त आते हैं। इसमें दो पुराना मंदिर है एक ओमकारेश्वर और दूसरा अमरकेश्वर। इस शहर में तीर्थ स्थलों के अलावा वास्तुशिल्प और प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलती हैं।

8.सांचि

मध्य प्रदेश में स्थित बौद्ध धर्म का सांची स्तूप भारत में सबसे पुरानी पत्थर के संरचनाओं के लिए प्रसिद्ध है। सांची में बौद्ध धर्म के संस्कृति को पिरोया गया है। मौर्य वंश के सम्राट अशोक ने तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में इस महान स्तूप का निर्माण कराया था। सांची के स्तूप में भगवान बुद्ध और बौद्ध धर्म के पुराने घरों को दर्शाया गया है। यह स्थान हरे भरे बगीचों से घिरा हुआ है, यह जो भी यात्री आते हैं उनको अलग तरह से आनंद और शांति मिलता है।

9.उज्जैन

उज्जैन जिसे महाकाल का नगरी कहा जाता है यह मध्य प्रदेश का सबसे धार्मिक स्थान है। आपको इस पोस्ट में उज्जैन के पर्यटन स्थलों जैसे चिंतामणि गणेश मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर सिद्धवट, सांदीपनि आश्रम और वेधशाला आदि के बारे में जानकारी दी गई हैं।

बनारस, गया और कांचीपुरम की तरह उज्जैन भी एक महान धार्मिक केंद्र हैं। उज्जैन में वैष्णोवाद, शैववाद और जैन धर्म जैसे कई अन्य संप्रदाय के शहर के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

भारत के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल ज्योतिर्लिंग उज्जैन में है, यह ज्योतिर्लिंग स्वयंशभू हैं। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में कई तांत्रिक मंत्र पाई जाती है। आप यहां जब जाते हैं तब आप तीसरी मंजिल पर जाइए जहां भगवान नागचंदेश्वर की मूर्ति हैजिसका दर्शन आप नाग पंचमी के ही दिन केवल कर सकते हैं।

10.बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान

बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान मध्य प्रदेश के सबसे महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों में से एक है जो पुराने समय के राजा महाराजा थे यहीं पर शिकार करने आते थे। यह राष्ट्रीय उद्यान पूरी दुनिया में टाइगर रिजर्व के नाम से जाना जाता है। भारत में बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान रॉयल बंगाल टाइगर के लिए विश्व प्रसिद्ध है। वन्य जीवन और वनस्पतियों की प्रचुरता के कारण यह बहुत सुंदर दिखता है इसमें स्तनधारी की 22 से अधिक प्रजातियां है।

Recent Posts

कक्षा 6 CM Shri Entrance Exam 2026: हिंदी अपठित गद्य एवं पद्य

कक्षा 6 CM Shri Entrance Exam 2026 उन विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है… Read More

3 months ago

कक्षा 6 CM Shri Entrance Exam 2026: हिंदी अपठित गद्य एवं पद्य Set-3

कक्षा 6 CM Shri Entrance Exam 2026 उन विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है… Read More

3 months ago

कक्षा 6 CM Shri Entrance Exam 2026: हिंदी अपठित गद्य एवं पद्य Set-2

कक्षा 6 CM Shri Entrance Exam 2026 उन विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है… Read More

3 months ago

Class 6 CM Shri Entrance Exam 2026 English Comprehension Set-3

The Class 6 CM Shri Entrance Exam 2026 English Comprehension is an important opportunity for… Read More

3 months ago

Class 6 CM Shri Entrance Exam 2026 English Comprehension Set-2

The Class 6 CM Shri Entrance Exam 2026 is an important opportunity for students who… Read More

3 months ago

Class 6 CM Shri Entrance Exam 2026 English Comprehension Preparation Guide

The Class 6 CM Shri Entrance Exam 2026 is an important opportunity for students who… Read More

3 months ago